हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इज़राइली मीडिया ने पुष्टि की है कि लेबनान से बड़ी संख्या में मिसाइलें इज़राइल की दिशा में फायर की गई हैं।
ज़ायोनी मीडिया के अनुसार, ताज़ा हमले में लगभग 50 मिसाइलें उत्तरी इज़राइल के कर्मएल और अल-गलिल अल-आला क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए दागी गईं इसे हाल के दिनों में हुए हमलों में सबसे बड़े मिसाइल हमलों में से एक बताया जा रहा है।
इज़राइल के सरकारी टीवी चैनल कान ने बताया कि हिज़्बुल्लाह ने लेबनान की सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर उत्तरी इज़राइल के इलाकों को भी अपने मिसाइलों का निशाना बनाया।
दूसरी ओर, हिज़्बुल्लाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने इज़राइली सेना के एक मरकावा टैंक और D-9 बुलडोज़र को निशाना बनाया। बयान में यह भी कहा गया कि पूर्वी अल-ख़याम जेल के पास इज़राइली सैनिकों की एक सभा पर हमला किया गया।
हिज़्बुल्लाह ने आगे बताया कि ऑपरेशन ख़ैबर-1के तहत मेरोन कंट्रोल बेस और वायु संचालन प्रबंधन से जुड़ी सुविधाओं को भी निशाना बनाया गया हैं।
बयान में कहा गया है कि इसी ऑपरेशन में 11 इज़राइली बस्तियों पर भी मिसाइल हमले किए गए हैं।
आपकी टिप्पणी